कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता की मौत को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा
कोलकाता, शनिवार, 10 जून 2023। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि हत्या के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ है। मृतक फूलचंद शेख (45) के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब शेख रतनपुर गांव में ताश खेल रहे थे, तब टीएमसी के गुंडों ने उन पर हमला किया। पुलिस के अनुसार, शेख को कंडी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हमले में दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, टीएमसी ने इस घटना में अपनी किसी भूमिका से इनकार किया है।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और इस सिलसिले में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘यह स्पष्ट संकेत है कि टीएमसी बाहुबल का इस्तेमाल कर पंचायत चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। अगर टीएमसी बुलेट (गोली) से जीतना चाहती है तो बैलेट (मतपत्रों) का क्या फायदा।’ आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन शेख की हत्या कर दी गई। चौधरी ने दावा किया, “टीएमसी पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही है।” मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि शेख को छह गोलियां लगीं। उन्होंने दावा किया कि दो घायल व्यक्ति भी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। वहीं, टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने दावा किया कि हत्या का कारण निजी रंजिश है और कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
