मणिपुर के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में शांति समिति का गठन
नई दिल्ली, शनिवार, 10 जून 2023। केंद्र सरकार ने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके की अध्यक्षता में शांति समिति का गठन किया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक समिति के सदस्यों में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, राज्य के कुछ मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं। समिति का गठन राज्य के विभिन्न जातीय समूहों के बीच शांति प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया है। इन प्रक्रियाओं में शांतिपूर्ण वार्ता और परस्पर विरोधी दलों / समूहों के बीच बातचीत शामिल है। समिति सामाजिक सामंजस्य और आपसी समझ की मजबूती और विभिन्न जातीय समूहों के बीच सौहार्दपूर्ण संपर्क की पहल करेगी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में हिंसा के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा किया था और शांति समिति गठित करने की घोषणा की थी। दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस मणिपुर में राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में मौजूदा संकट भाजपा की विभाजनकारी राजनीति और राज्य सरकार की खुफिया विफलता का भी परिणाम है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
