हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा- साक्षी मलिक
हरियाणा, शनिवार, 10 जून 2023। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोनीपत में शनिवार को पहलवानों की महापंचायत चल रही है। इसमें रेसलर वीनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवान शामिल हुए हैं। इस बीच पहलवान साक्षी मलिक का एक बयान सामने आया है। साक्षी मलिक ने कहा है कि ‘हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा।’ उन्होनें आगे कहा कि आपको इस बात का अंदाजा भी नहीं हैं कि हम हर दिन किस मानसिक रूप से गुजर रहे हैं।
इसके अलावा बृजभूषण के ख़िलाफ़ बयान देने वाले रेफरी जगबीर सिंह भी पहुंचे हैं। जगबीर सिंह वो गवाह हैं, जिन्होंने पुलिस के सामने ये बयान दर्ज कराया है कि उन्होंने बृजभूषण को रेसलर्स के साथ गलत हरकत करते हुए देखा था। पहलवानों का कहना है कि वो इस बैठक में सरकार से हुई बातचीत के बारे में बात करेंगे और आगे का निर्णय लेंगे।
आज होने वाली महापंचायत पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार के साथ जो बातचीत हम करके आए हैं उसे हम अपने बीच में ही रखेंगे। जो हमारे समर्थन में खड़ी हैं, चाहे वह कोई संगठन हो या खाप पंचायत हो उनके सामने हम यह बातचीत रखेंगे।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
