गहलोत ने दी नीम का थाना -कोटपूतली स्टेट हाईवे के चार-लेन के लिए 178 करोड़ रुपए की मंजूरी

जयपुर, शनिवार, 10 जून 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाइवे की सड़क को चार लेन करने के लिए 178 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से नीम का थाना-कोटपूतली तक 38 किलोमीटर लम्बाई की सड़क को चार लेन कर डिवाईडर का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस मार्ग को चार लेन करने की घोषणा की थी।


Similar Post
-
राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के नए अध्यक्ष जोसफ को बधाई दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 मई 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शु ...
-
नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बनाए कार्ययोजना- CM शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 09 मई 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा प ...
-
भारत को ललकारने वालों को मुहंतोड़ जवाब पहले भी दिया गया और आज भी दिया जाएगा: कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 मई 2025। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि ह ...