कांग्रेस ने ओडिशा के लिए बनाई विभिन्न समितियां
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 जून 2023। कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणा पत्र, अनुशासनात्मक और कार्यक्रम क्रियान्वयन समितियों का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया की पार्टी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन और घोषणा पत्र समिति में सिर्फ अध्यक्ष बनाए है जबकि अनुशासनात्मक समिति के लिए 6 सदस्य नियुक्त किये गए है। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जागेश्वर बाबू को कार्यक्रम कार्यक्रम समिति और संजय त्रिपाठी को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जबकि श्री पंचानन कानूनगो को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। पार्टी ने ओडिशा के लिए अनुशासनात्मक समिति का भी गठन किया है और वरिष्ठ नेता संतोष सिंह सलूजा को इसका अध्यक्ष तथा जानकी बल्लभ पटनायक को संयोजक बनाया है। समिति में भुजबल माझी, राजेंद्र क्षत्रिय, देवेंद्र साहू और प्रतिमा मलिक को सदस्य बनाया गया है।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
