Realme C51 जल्द होगा लॉन्च
Realme C सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Realme C51 कथित तौर पर आ रहा है। रियलमी सी-सीरीज का नया स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आया है, जिससे इसके लॉन्च का सुझाव मिलता है। Realme C सीरीज में अब तक कई इंटरस्टिंग स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। इस लाइनअप में स्मार्टफोन आईफोन से काफी मिलते हैं। Realme C53 में iPhone Pro मॉडल के समान कैमरा मॉड्यूल है। इसके अलावा इस साल पेश किए गए Realme C55 में iPhone 14 Pro और Pro Max जैसा नोटिफिकेशन पिल है। यहां हम आपको Realme C51 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
Realme C51 होगा मिड-रेंज स्मार्टफोन
- RMX3830 मॉडल नंबर के साथ Realme स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन पर नजर आया है, जिससे पता चला है कि यह बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन को Realme C51 कहा जाएगा। मोनिकर से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन मिड-रेंज कैटेगरी के तहत आएगा। इससे पहले सीरीज में पिछले दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। इसके अलावा इस मॉडल के साथ Realme C51 को EEC सर्टिफिकेशन मिला है। वहीं यह इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) वेबसाइट पर भी देखा गया था, जिससे भी भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा इस फोन को TKDN और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है।
- Realme C51 के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हम आने वाले दिनों में अधिक जानकारी मिल सकती है। आपको बता दें कि Realme C53 में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 6GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह Narzo N53 का रीब्रांडेड वर्जन है, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स पीक ब्राइटनेस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
