यह झील गुलाबी क्यों, रहस्य जान रह जाएंगे हैरान
दुनिया भर में कई ऐसे अंजाने रहस्य है जिन्हें जानकर हम बेहद चौंक जाते है। ऐसा ही एक रहस्य आस्ट्रेलिया में जो किसी अजूबे से कम नहीं है। आज हम आपको इस रहस्य के बारे में बताते है आपने अभी तक देश-विदेश में कई झीलें देखी होगी लेकिन ये गुलाबी रंग की झील आपने नहीं देखी होगी। आस्ट्रेलिया में बहते इस झील को पिंक लेक कहा जाता है।
ऐसे में ये झील पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इसकी अजीबोगरीब खासियत के कारण जो भी व्यक्ति ऑस्टेलिया आता है वह इस झील को देखे बिना नहीं लौटता है। हांलाकि झील का आकार बहुत बड़ा नहीं है लेकिन फिर भी यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। चलिए आपको इसका कारण बताते है दरअसल इस झील में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है। ऐसे में झील पर जैसे-जैसे सूरज की किरणें पड़ती हैं वैसे-वैसे झील का रंग लगातार बदलता रहता है। वहीं झील चारों तरफ यूकेलिप्टिस और पेपरबार्क के पेड़ों से घिरी हुई हैं। माना जाता है कि इस झील का रंग गुलाबी बैक्टीरिया एवं एल्गी के कारण हो जाता है।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
