अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद
लखनऊ, सोमवार, 05 जून 2023। उत्तर प्रदेश में वाराणसी की एमपी-एमएलए अदालत ने अवधेश राय की हत्या के 31 साल पुराने मामले में माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए, उसे सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनायी। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की 03 अगस्त 1991 की वाराणसी में अजय राय के घर के सामने गोलीमारकर हत्या कर दी गयी थी। अवधेश राय भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता थे। अदालत ने इस मामले में आज अपराह्न की बैठक में यह फैसला सुनाया।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
