ओडिशा रेल हादसा: घायल यात्रियों की देखरेख के लिए ममता ने दार्जिलिंग का दौरा किया रद्द
कोलकाता, सोमवार, 05 जून 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में घायल हुए राज्य के यात्रियों के इलाज तथा पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दार्जिलिंग का अपना चार दिवसीय दौरा रद्द कर किया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख को दार्जिलिंग के दौरे पर जाना था जहां वह इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले इस पहाड़ी क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से मिलने वाली थीं।
सूत्र ने कहा, ‘‘कोरोमंडल एक्सप्रेस के बालासोर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए पश्चिम बंगाल के यात्रियों के इलाज व पुनर्वास पर नजर रखने के लिए वह कोलकाता में ही रहना चाहती हैं। वह बाद में दार्जिलिंग का दौरा करेंगी।’’ गौरतलब है कि ओडिशा में ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। पहले यह आंकड़ा 288 बताया गया था। करीब 1175 लोग घायल हुए हैं। बनर्जी ने हादसे के बाद रेल मंत्रालय द्वारा दिए गए मौत के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके राज्य के 61 लोग मारे गए है और 182 अब भी लापता हैं। सचिवालय नबन्ना में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर एक राज्य के ही 182 लोग लापता हैं और 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है तो यह आंकड़े सही कैसे हो सकते हैं?
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
