दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में आग लगी
नई दिल्ली, रविवार, 04 जून 2023। राष्ट्रीय राजधानी स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक छात्रावास में रविवार सुबह आग लग गई, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, लड़कों के पुराने छात्रावास में आग लगने की सूचना सुबह छह बजकर नौ मिनट पर मिली। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने कहा कि आग से इमारत की पहली मंजिल के एक कमरे का एसी, फर्नीचर और कपड़े जल गए। आग लगने की एक अन्य घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई। इस घटना में सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर झुग्गियों में आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि दमकल की 11 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
