अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन रविवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 03 जून 2023। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन रविवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे। ऑस्टिन की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन की प्रस्तावित यात्रा से करीब दो सप्ताह से अधिक समय पहले हो रही है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्टिन सोमवार को रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्री दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए रविवार को सिंगापुर से नयी दिल्ली पहुंचेंगे। ऑस्टिन की यह दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले, उन्होंने मार्च 2021 में भारत की यात्रा की थी।
मंत्रालय ने कहा कि जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस भी राजनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच छह जून को वार्ता होगी। मंत्रालय के अनुसार, ऑस्टिन और पिस्टोरियस के साथ राजनाथ की बैठक के दौरान औद्योगिक सहयोग के साथ-साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
Similar Post
-
नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक : सीबीआई ने पांच आरोपियों को दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने क ...
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
