धौलपुर, जालोर एवं नागौर में बनेंगे मल्टीपरपज इन्डोर हॉल
- मुख्यमंत्री ने दी 15.15 करोड़ रूपए की स्वीकृति
जयपुर, शुक्रवार, 02 जून 2023। प्रदेश के धौलपुर, जालोर एवं नागौर में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मल्टीपरपज इन्डोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 15.15 करोड़ रूपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, धौलपुर, जालोर एवं नागौर में मल्टीपरपज इन्डोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक हॉल का निर्माण 5.05 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा। इन हॉल के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को इन्डोर गेम्स में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर प्राप्त होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध मं घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
