CM गहलोत ने दी स्वीकृति
- प्रदेश में 17 खेल स्टेडियम के लिए 25.50 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, शुक्रवार, 02 जून 2023। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेल सुविधाओं का विकास कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विभिन्न स्टेडियम निर्माण कार्यों के लिए 25.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत की स्वीकृति से कंवर का बास (जयपुर), चांदोली (अलवर), चौहटन (बाड़मेर), सुजानगढ़, सालासर (चूरू), भुसावर (भरतपुर), सागवाड़ा (डूंगरपुर), मनियां (धौलपुर), बिसाऊ (झुंझुनूं), अलसीसर, चिड़ावा (झुंझुनूं), बौंली, गंगापुरसिटी (सवाईमाधोपुर), शिवगंज (सिरोही), श्रीकरणपुर, सादुलशहर (श्रीगंगानगर) तथा प्रतापगढ़ में स्टेडियम निर्माण एवं विकास कार्य होंगे। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में विभिन्न स्टेडियमों के निर्माण की घोषणा की थी।
Similar Post
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
