शाहबाद डेरी हत्याकांड: कोर्ट ने आरोपी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 जून 2023। दिल्ली की एक अदालत ने शाहबाद डेरी इलाके में एक किशोरी की निर्मम हत्या करने के आरोपी युवक की हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को तीन दिन के लिए बढ़ा दी। अदालत के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से आरोपी साहिल (20) को ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया। साहिल ने पिछले रविवार की शाम को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस दौरान, पास से गुजर रहे राहगीर तमाशबीन बने रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, साक्षी के शरीर पर जख्म के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी भी टूट गई थी। साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया था। ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ज्योति नयन ने मंगलवार को पुलिस को साहिल को दो दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी थी। पुलिस ने इस आधार पर साहिल की हिरासत की मांग की थी कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं किया जा सका है और आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है।
Similar Post
-
सीमावर्ती आबादी से जुड़ने की अपनी मूल भूमिका भी निभाए एसएसबी : गृह सचिव
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मो ...
-
निर्वाचन आयोग ने हटाए गए मतदाताओं के विवरण अनुरोध के बावजूद साझा नहीं किए : आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली ...
-
राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा पर नगर निकाय चुनावों में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया
जयपुर, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। कांग्रेस ने राजस्थान में सत्तार ...
