बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में नहरी खालों को मिलेगी मजबूती
- कार्यों के लिए 162.95 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, बुधवार, 31 मई 2023। बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में पक्के नहरी खालों का निर्माण और क्षतिग्रस्त का जीर्णोंद्धार कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने तीनों जिलों में कार्यों के लिए 162.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस स्वीकृति के तहत हनुमानगढ़ के भादरा स्थित अमरसिंह ब्रांच, सिद्धमुख नहर व नोहर फीडर क्षेत्र और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में पुराने क्षतिग्रस्त खालों के निर्माण में 112.95 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बीकानेर के नहरी खालों की मरम्मत में 50 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इससे जलधाराएं एवं भूमिगत नालियों का कार्य शीघ्र हो सकेगा। इससे पानी की बचत होने से खेतों को अधिक पानी मिलेगा। गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में सिंचाई परियोजना के मरम्मत कार्य को लेकर घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
