सोने का वायदा भाव 36 रुपये टूटा
कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को सोने का वायदा भाव 36 रुपये टूटकर 59,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का जून आपूर्ति वाला अनुबंध 36 रुपये या 0.06 प्रतिशत टूटकर 59,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 319 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोने का वायदा भाव नीचे आया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.05 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1,976.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
