मदरसा विद्यार्थियों को भी मिलेगी 2 सेट निःशुल्क यूनिफार्म
- 2.07 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
- 15.34 करोड़ रुपए की स्वीकृति
जयपुर, मंगलवार, 30 मई 2023। राजस्थान मदरसा बोर्ड के अधीन पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी 2 सेट निःशुल्क यूनिफॉर्म दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संचालित मदरसों में निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की स्वीकृति से पंजीकृत मदरसों के कुल 2 लाख 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित होगी। इसमें 15.34 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में मदरसों में भी निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के संबंध में घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
