Lenovo ने Tab M9 किया लॉन्च
Lenovo Tab M9 भारत में लॉन्च कर दिया गाय है। यह टैबलेट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कंपनी ने मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है। इसका डुअल टोन डिजाइन काफी आकर्षक है। टैबलेट में फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी हैं। डिवाइस को MediaTek Helio G80 SoC से लैस किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन, और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
Lenovo Tab M9 price in India
- Lenovo Tab M9 की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। टैबलेट को फ्रॉस्ट ब्लू और स्टॉर्म ग्रे कलर में पेश किया गया है। इस टैबलेट की सेल 1 जून से शुरू होने वाली है। इच्छुक ग्राहक इसे Amazon, Flipkart के साथ साथ Lenovo.com से भी खरीद सकेंगे। इसके अलावा प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर भी यह उपलब्ध होगा।
Lenovo Tab M9 specifications
- लेनेवो टैब एम9 के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो यह 9 इंच के एचडी रिजॉल्यूशन वाले एलसीडी टीएफटी डिस्प्ले के साथ आता है। जिसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस डिवाइस को Android 12 ओएस के साथ उतारा गया है। कंपनी ने इसके साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट और एक एंड्रॉयड ओएस अपडेट देने का वादा किया है। इसमें आंखों की सुरक्षा के लिहाज से TÜV Rheinland आई केयर सर्टिफिकेशन दिया गया है।
- Lenovo Tab M9 के प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G80 SoC से लैस है जिसके साथ में 4जीबी की LPDDR4X RAM दी गई है। इसमें 64GB eMMC ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जिसमें ऑटोफोकस फीचर मिलता है। फ्रंट में यह 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11AC, Bluetooth 5.1, हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेंसर जैसे एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट और हॉल सेंसर आदि मिल जाते हैं। डिवाइस में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में 15W फास्ट चार्जिंग भी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 13 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 15 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 12 घंटे का वेब ब्राउजिंग टाइम दे सकता है। इसके डाइमेंशन 215.43 x 136.76 x 7.99mm और वजन 344 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
