कैबिनेट की अगली बैठक के बाद पांच गांरटी होंगी लागू: सिद्धारमैया
बेंगलुरु, रविवार, 28 मई 2023। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट की अगली बैठक के बाद पांच गारंटी (5जी) को लागू करने की बात दोहराई। सिद्धारमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, कैबिनेट की अगली बैठक के बाद हम इसे लागू करेंगे। लोगों ने बदलाव के लिए कांग्रेस को वोट दिया है और वह सभी 5जी को लागू करेगी, जैसा कि उसने अतीत में किया था। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को 5जी के कार्यान्वयन में देरी के लिए सरकार से सवाल करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि वे अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं और जिसके कारण वे चुनाव में भी हार गये।
इससे पहले, सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें 5जी को पूरा करने के वित्तीय निहितार्थों का पता लगाने का निर्देश दिया। मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किये जाने से कुछ वरिष्ठ विधायकों के नाराज होने संबंधी सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा कि यह सामान्य बात है, लेकिन वह उनसे बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को कुछ मानदंडों के साथ शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, हमने पहली बार आने वालों को मंत्रालय नहीं दिया है, और राज्य के कुछ हिस्सों के विधायकों को मंत्री नहीं बनाया गया है। हम कोडागु, चिक्कमगलुरु और हासन जैसे कुछ जिलों को प्रतिनिधित्व देने में असमर्थ थे।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
