प्रेसमैन एडवर्टाइजिंग को साइनपोस्ट इंडिया के साथ विलय के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मिली
प्रेसमैन एडवर्टाइजिंग लिमिटेड को डिजिटल विज्ञापन कंपनी साइनपोस्ट इंडिया के साथ विलय के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। प्रेसमैन और साइनपोस्ट, दोनों के निदेशक मंडलों ने पिछले वर्ष 24 जून को इस विलय को मंजूरी दी थी। कंपनी ने बयान में कहा कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की कोलकाता पीठ के आदेश के अनुसार, इस वर्ष 25 मई को हुई शेयरधारकों की बैठक में प्रेसमैन ने विलय के लिए अपने शेयरधारकों की मंजूरी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि एनसीएलटी द्वारा नियुक्त चेयरपर्सन उर्मिला चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक में 99.9986 प्रतिशत वोट विलय योजना के पक्ष में, जबकि सिर्फ 0.0014 प्रतिशत वोट इसके खिलाफ पड़े। विलय समझौते के तहत प्रेसमैन के शेयरधारकों को कंपनी के एक शेयर के बदले साइनपोस्ट का एक शेयर मिलेगा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
