मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को, विभागों का भी होगा बंटवारा: के एच मुनियप्पा
बेंगलुरु, शुक्रवार, 26 मई 2023। कर्नाटक के मंत्री के एच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा। मुनियप्पा ने यह भी कहा कि चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर शेष पदों को एक ही दिन भर दिया जाएगा। मंत्री के अनुसार, मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और युवा नेताओं का संयोजन होगा। मुनियप्पा ने नयी दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल, मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। समय भी निर्धारित हो गया है। यह कल दोपहर होगा। अधिकांश पद भरे जाएंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि कितने मंत्री पद भरे जाएंगे, उन्होंने कहा, ‘‘चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर बाकी सभी को भरा जाएगा।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद को लेकर पार्टी आलाकमान के समक्ष कोई मांग रखी है, मुनियप्पा ने कहा कि इस समय कुछ भी कहना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमें वरिष्ठों के साथ-साथ युवा लोगों की भी जरूरत है। हमें दोनों का संतुलन बनाने की जरूरत है।’’ विभागों के बारे में मंत्री ने कहा कि इसे अभी तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘विभाग कल तय किए जाएंगे। शनिवार शाम तक विभागों की घोषणा की जानी है।’’ देवनहल्ली के विधायक मुनियप्पा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सात बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ 20 मई को कर्नाटक के मंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्य में 34 मंत्री हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित अब तक 10 मंत्री पद भरे जा चुके हैं, जबकि 24 पद खाली हैं। शपथ लेने वालों में सिद्धरमैया और शिवकुमार के अलावा डॉ जी परमेश्वर, मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एम बी पाटिल, सतीश जारकीहोली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान शामिल हैं। मंत्री बनाए जाने के लिए जोरदार लॉबिंग की गई है और अपनी दावेदारी के लिए कई उम्मीदवारों ने दिल्ली में डेरा डाला है।
Similar Post
-
भारत ने कोच्चि में मौजूद ईरानी पोत के चालक दल के कुछ सदस्यों को स्वदेश भेजा
नई दिल्ली, शनिवार, 14 मार्च 2026। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सै ...
-
फडणवीस ने 200 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया तिरंगा
नागपुर, शनिवार, 14 मार्च 2026। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवें ...
-
मुंबई के गोवंडी और बोरीवली में आग लगने की घटनाएं, कोई घायल नहीं
मुंबई, शनिवार, 14 मार्च 2026। मुंबई के गोवंडी इलाके में स्थित एक ...
