राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

img

जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राजस्थान में मंगलवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश झालावाड़ के पिरवा में 46 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अनुसार, आज दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से आज दक्षिण-पूर्वी राज्य के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने तथा शेष अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 24 अक्टूबर को बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement