मुख्यमंत्री गहलोत का महत्वपूर्ण निर्णय
- वाल्मिकी कोष के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 22.31 करोड़ की स्वीकृति
जयपुर, शुक्रवार, 26 मई 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वाल्मिकी कोष के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 22.31 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस राशि से स्वच्छकार छात्रावासों का निर्माण, आधुनिकीकरण एवं सुविधाओं का विकास तथा बाड़मेर, जोधपुर व जयपुर में नवीन स्वच्छकार छात्रावास भवनों का निर्माण हो सकेगा। इसके साथ ही उक्त राशि से सफाई के पेशे में लगे व्यक्तियों की संतानों को पूर्व मैट्रिक एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के अतिरिक्त आर्थिक सहायता, सफाई पेशे में लगे व्यक्तियों को ऋण अनुदान, सफाई कर्मचारियों को जैकेट वर्दी, प्रशिक्षण तथा भ्रमण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से स्वच्छकार छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को विद्या-अर्जन में सहायता मिलेगी एवं सफाई पेशे में लगे व्यक्तियों को सम्बल मिल सकेगा।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
