पेज इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 58.8 प्रतिशत घटा
परिधान विनिर्माता पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शुद्ध लाभ मार्च 2023 में खत्म हुई तिमाही के दौरान 58.87 प्रतिशत घटकर 78.35 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे एक साल पहले जनवरी-मार्च 2022 के दौरान उसने 190.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीआईएल) की परिचालन आय 12.78 प्रतिशत घटकर 969.09 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 869.68 करोड़ रुपये था, जबकि यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि में 870.04 करोड़ रुपये था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
