'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर-आलिया का फर्स्ट लुक रिलीज
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्मकार करण जौहर ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। फर्स्ट लुक धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक सोशल हैंडल से शेयर की गई है, जिसमें फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की पहली झलक की फैंस को देखने को मिली है। धर्मा प्रोडक्शन की ओर से शेयर की गई पहली झलक में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। जिसमें कैप्शन दिया गया है, 'यारों का यार, हर अवतार में शानदार और इस ‘प्रेम कहानी’ का दिलदार। रॉकी से मिलिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, करण जौहर के सिनेमा में 25 सल पूरे होने के मौके। सिनेमाघरों में 28 जुलाई, 2023 को।' इसके अलावा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया भट्ट की पहली झलक भी शेयर की है। जिसमें कैप्शन दिया गया, 'दिलों को धड़काने आ रही है वो, इस प्रेम कहानी की रानी।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
