जरा हटके जरा बचके का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी 'जरा हटके जरा बचके' का दूसरा ट्रेलर 24 मई यानी बुधवार को रिलीज किया जा चीका है। मूवी के दूसरे ट्रेलर को पहले ट्रेलर की तरह पसंद किया जाने लगा है। विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी 'जरा हटके जरा बचके' एक डिवोर्स ड्रामा है। लक्ष्मण उतरेकर के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कली जाने वाली है। बताते चलें कि फिल्म का पहला ट्रेलर 15 मई को रिलीज कर दिया गया था।
मूवी 'जरा हटके जरा बचके' के दूसरा ट्रेलर रिलीज: मूवी 'जरा हटके जरा बचके' के दूसरे ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कपिल (विक्की कौशल) और सौम्या (सारा अली खान) तलाक लेने का नाटक भी कर रहे है। कपिल और सौम्या दुनिया के सामने तो दिखाते हैं कि वह दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं लेकिन अकेले में जमकर रोमांस करते हैं। दरअसल, ये कपल नया घर लेने के लिए तलाक का ड्रामा करने लग जाते है। मिडिल क्लास की फैमिली की समस्या तब बढ़ जाती है जब परिवार बड़ा होता है और घर बहुत ही ज्यादा छोटा होता। मिडिल क्लास की इस समस्या का सामना कपल और सौम्या भी करते हैं और नए घर लेने के लिए ठान लेते हैं। इसके लिए दोनों तलाक लेने का ड्राम करते हैं। मूवी 'जरा हटके जरा बचके' में जबरदस्त कॉमेडी फैमिली ड्रामा मिलने वाला है।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
