आप ने राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया
चंडीगढ़, गुरुवार, 25 मई 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को अपनी हरियाणा इकाई का गठन किया और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। हाल के वर्षों में गुप्ता राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं। आप के राष्ट्रीय संगठन सचिव संदीप पाठक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले साल अप्रैल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ संक्षिप्त जुड़ाव के बाद आप में शामिल होने वाले हरियाणा के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को पार्टी की प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पत्रकार से नेता बने अनुराग ढांडा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और बलबीर सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा के पूर्व मंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता सैनी पिछले साल मार्च में आप में शामिल हुए थे। चौधरी निर्मल सिंह को आप का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आप की हरियाणा इकाई द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब पार्टी राज्य में अपना आधार और मजबूत करना चाहती है। हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार है।
Similar Post
-
अमृतसर में पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े छह व्यक्ति गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 15 मार्च 2026। पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर पाकिस ...
-
कोलकाता में टीएमसी-भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में नौ लोग गिरफ्तार
कोलकाता, रविवार, 15 मार्च 2026। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान म ...
-
तेलंगाना विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना
हैदराबाद, रविवार, 15 मार्च 2026। तेलंगाना में सोमवार से शुरू हो ...
