नए संसद भवन का उद्घाटन मोदी के खुद के पैसों से निर्मित मकान का गृह प्रवेश नहीं है: महुआ मोइत्रा
नई दिल्ली, बुधवार, 24 मई 2023। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने नये संसद भवन का उद्घाटन करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनके खुद के पैसों से निर्मित मकान का ‘गृह प्रवेश’ नहीं है। प्रधानमंत्री 28 मई को नये संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। मोइत्रा ने एक ट्वीट में कहा, पदानुक्रम में भारत के राष्ट्रपति पहले स्थान पर, उपराष्ट्रपति दूसरे स्थान पर और प्रधानमंत्री तीसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने कहा, सरकार संवैधानिक शिष्टता के प्रति बेपरवाह है। यह मोदीजी के खुद के पैसों से निर्मित मकान का गृह प्रवेश नहीं है। तृणमूल कांग्रेस 28 मई के (उद्घाटन) कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। भाजपा को शुभकामनाएं। नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजाय प्रधानमंत्री के करने पर आपत्ति जताते हुए टीएमसी ने सभी विपक्षी दलों के साथ इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
