प्रधानमंत्री मोदी को नए संसद भवन का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति से अनुरोध करना चाहिए: राकांपा
नई दिल्ली, बुधवार, 24 मई 2023। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह नये संसद भवन का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करें। उल्लेखनीय है कि नये संसद भवन के रविवार को होने वाले उद्घाटन समारोह का 19 राजनीतिक दलों द्वारा बहिष्कार करने के आह्वान के बीच राकांपा ने प्रधानमंत्री से यह आग्रह किया है।
राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री को संविधान के अनुच्छेद 79 का पालन करना चाहिए और देश के संवैधानिक प्रमुख (राष्ट्रपति) को नये संसद भवन का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। इससे पहले दिन में, राकांपा सहित 19 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की। इन दलों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि नये संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री को नहीं, बल्कि राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए। क्रेस्टो ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 का पालन करना चाहिए और व्यक्तिगत रूप से माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को नये संसद भवन का उद्घाटन करने का अनुरोध करना चाहिए। राष्ट्रपति देश की संवैधानिक प्रमुख हैं, इसलिए उद्घाटन करना उनका अधिकार है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
