किश्तवाड़ में ऑटो के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 24 मई 2023। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को डांगदुरु बांध के समीप ऑटो के गहरी खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ , जब पनबिजली परियोजना में लगे श्रमिकों को ले जा रहा ऑटो बांध के पास फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। मृतकों की पहचान डोडा जिले के किथवाडा निवासी सुदेश सिंह , अख्तर हुसैन ( पिंजराडी) , अब्दुल राशिद (बंजवार) , मुबस्सर अहमद (क्षतवार) , करण कुमार (किश्तवाड़) तथा झारखंड निवासी इतवा और राहुल के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया , ''डंगडुरु बांध स्थल पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में किश्तवाड़ के डीसी डॉ. देवांश यादव से बात की। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार हरसंभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ''मैं शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
