सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 251 अंक टूटा
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। बाजार भागीदारों को अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मई में हुई बैठक के ब्योरे का इंतजार है, इस वजह से उन्होंने सतर्क रुख अपनाया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 251.26 अंक टूटकर 61,730.53 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.3 अंक के नुकसान से 18,269.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में थे। वहीं पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
