ट्राइडेंट समूह ने गाजियाबाद के शिप्रा मॉल का 551 करोड़ रुपये में किया अधिग्रहण
रियल एस्टेट डेवलपर ट्राइडेंट समूह ने नीलामी प्रक्रिया के जरिये गाजियाबाद स्थित शिप्रा मॉल का 551 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) परविंदर सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और ट्राई सिटी (पंचकूला) में विभिन्न परियोजनाएं विकसित कर रहे ट्राइडेंट समूह ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल का अधिग्रहण कर खुदरा रियल एस्टेट खंड में कदम रखा है। इस मॉल का आकार 4.5 लाख वर्गफुट है।
सिंह ने कहा, “हमने सरफेसी (वित्तीय आस्तियों के प्रतिभूतिकरण एवं पुनर्गठन और प्रतिभूति हित का प्रवर्तन) अधिनियम के तहत नीलामी प्रक्रिया के जरिये 551 करोड़ रुपये में शिप्रा मॉल का अधिग्रहण किया है। नीलामी शिप्रा मॉल के कर्जदाताओं इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से आयोजित की गई थी।” उन्होंने कहा कि संपत्ति का पंजीकरण हो गया है और कंपनी ने इस सौदे पर 44 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क चुकाया है। सिंह ने कहा कि मॉल का 100 प्रतिशत क्षेत्र पट्टे पर दिए जाने के बाद सालाना करीब 60 करोड़ रुपये का किराया मिलने की संभावना है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
