उप्र : चलती कार में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान
नोएडा, शुक्रवार, 19 मई 2023। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में बृहस्पतिवार रात दो बजे के करीब एक चलती कार में आग लग गई जिसके कारण उसमें सवार पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक अरबाज ने शुक्रवार सुबह थाना सेक्टर-39 पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे सेक्टर-37 के पास चालक अरबाज अर्टिगा कार से जा रहा था, तभी अज्ञात कारणों से कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
