कमजोर मांग से वायदा बाजार में कच्चा तेल भाव में नरमी
वायदा बाजार में कच्चा तेल का भाव 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,027 रुपये प्रति बैरल रहा। कमजोर मांग के बीच सटोरियों के सौदा कम किये जाने से कच्चे तेल के दाम में नरमी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव आठ रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,027 रुपये प्रति बैरल रहा। इसमें 7,211 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.60 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.72 डॉलर प्रति बैरल रहा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
