आंध्र में लॉरी और ऑटोरिक्शा की टक्कर में छह लोगों की मौत, 10 घायल
हैदराबाद, बुधवार, 17 मई 2023। आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में बुधवार तड़के एक लॉरी और ऑटोरिक्शा की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस वक्त हुई, जब कुछ मजदूर तेलंगाना के नलगोंडा जिले में दमचेरला मंडल के नरसापुरम गांव से आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में पुलीपाडु, गुरुजाला मंडल जा रहे थे। इसी दौरान दाचेपल्ली मंडल के पोंडुगुला में लॉरी की ऑटोरिक्शा से टक्कर हो जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए गुरजाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
