दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक
नई दिल्ली, बुधवार, 17 मई 2023। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंचने के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपने विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह नौ बजे ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बैठक बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे होगी। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है क्योंकि एक्यूआई स्तर बेहद खराब हो गया है।’’
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब था, जबकि न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा से पता चला कि दिल्ली का एक्यूआई सुबह नौ बजे 395 (बेहद खराब) था, जो ‘गंभीर’ स्तर से महज कुछ अंक पीछे है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम कार्यालय ने दिन में धूल भरी आंधी या मेघ गर्जना का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली, हरियाणा के गोहना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और खरखौदा तथा उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत और खेकड़ा में छिटपुट स्थानों पर मेघ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
