न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 मई 2023। न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर बुधवार को पद की शपथ दिलाई गई जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या अब 48 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने अन्य न्यायाधीशों और वकीलों की उपस्थिति में अदालत परिसर में शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा को शपथ दिलाई। केंद्र ने 15 मई को उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की थी। केंद्रीय कानून मंत्रालय में न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा को दो साल की अवधि के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की गई थी।
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने उनके नाम की सिफारिश करते हुए कहा था कि निर्णय मूल्यांकन समिति ने उनके द्वारा लिखे गए फैसलों को ‘‘उत्कृष्ट’’ करार दिया है। न्यायाधीश यानी ‘‘स्थायी न्यायाधीश’’ के रूप में पदोन्नत करने से पहले आम तौर पर दो साल की अवधि के लिए अतिरिक्त न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्ति की जाती है। उच्च न्यायालय में वर्तमान में 10 महिला न्यायाधीशों सहित 48 न्यायाधीश हैं, जबकि कुल 60 न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
