कांग्रेस ने अपने संगठन पर किया है बहुत काम : कमलनाथ
सिंगरौली, मंगलवार, 16 मई 2023। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस का संगठन पहले कमजोर था, परंतु अब कुछ वर्षों में पार्टी ने संगठन पर बहुत कार्य किया है। कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस का संगठन पहले बहुत कमजोर था, पिछले कुछ वर्षों में पार्टी संगठन पर मंडलम सेक्टर और बूथ स्तर पर बहुत काम किया गया है, जिसके परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस का अब कोई परंपरागत गांव या मकान नहीं बचा, राजनीति काफी स्थानीय हो चुकी है और यह बात सबको समझ लेना अब आवश्यक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली में 25 वर्षों से भाजपा जीत रही है। सिंगरौली ऊर्जा की राजधानी मानी जाती है, जितना राजस्व सिंगरौली पूरे प्रदेश को देता है, क्या उस अनुपात में यहां के विकास के लिए राशि भाजपा शासनकाल में दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अक्सर जनता को गुमराह करने और ध्यान मोड़ने में सफल हो जाती है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
