हमारे पास ED और CBI की ओर से हैं आबकारी मामले में गवाहों को धमकाने के सबूत : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 मई 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी दिल्ली आबकारी नीति के मामले में गवाहों को बयान देने के लिए धमका रहे हैं। पार्टी ने साथ में यह भी दावा किया कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि कैसे पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ “ यह साजिश” रची जा रही है। यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ‘आप’ से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई मामले में “बंदूक दिखाकर’ बयान ले रहे हैं। सांसद ने कहा, “ ईडी और सीबीआई में दो या तीन अधिकारी हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहने पर काम कर रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे अपना काम ईमानदारी से करें।”
सिंह ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को तबाह करने की साज़िश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए धमकाया और प्रताड़ित किया गया है। सांसद ने कहा, “ हमारे पास इस साज़िश के कई सबूत हैं और सही वक्त पर इनको सामने रखेंगे।”
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
