वैगनआर की बिक्री का आंकड़ा 30 लाख इकाई के पार
देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर की बिक्री का आंकड़ा बीते दो दशकों में 30 लाख इकाई के पार निकल चुका है। एमएसआई ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि 30 लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा वैगनआर मॉडल की देश में मिली कामयाबी को दर्शाता है। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित हैचबैक में से एक के तौर पर वैगनआर की निर्विवाद स्थिति को प्रदर्शित करता है।’’ वर्ष 1999 में पहली बार भारतीय बाजार में पेश की गई वैगनआर ने पांच लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा 2008 में पार किया था। उसके बाद 20 लाख का आंकड़ा 2017 और 25 लाख इकाई की बिक्री का आंकड़ा 2021 में पार किया था। श्रीवास्तव ने कहा कि वैगनआर रखने वाले करीब 24 प्रतिशत ग्राहकों ने बाद के वर्षों में इसके नए संस्करण खरीदकर इस मॉडल के प्रति अपना लगाव जाहिर किया है।
Similar Post
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
-
बीएमडब्ल्यू के वाहन अगले महीने से तीन प्रतिशत तक महंगे होंगे
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अगले महीने से बीएमडब्ल्यू और मिनी कार ...
