निवेशकों को पसंद आया गोल्ड ईटीएफ, अप्रैल में 124 करोड़ रुपये का निवेश
वित्तीय अनिश्चितता के दौर में सुरक्षित निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ निवेशकों की पसंद बनकर उभरा है। अप्रैल में इन निवेश योजनाओं में 124 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि इससे पिछले महीने शुद्ध निकासी हुई थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड ईटीएफ से मार्च में 266 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी। मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में हमने सोने की कीमतों में वृद्धि देखी है। सोने की कीमतें बढ़ने के बीच कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की। दूसरी ओर कुछ निवेशकों ने यह सोचकर जोखिम लेने का विकल्प चुना कि केंद्रीय बैंक दरों में आगे बढ़ोतरी नहीं करेगा।’’ उन्होंने आगे कहा कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं में जोखिम बने हुए हैं और इसलिए समीक्षाधीन महीने में निवेशक गोल्ड ईटीएफ की ओर आकर्षित हुए।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
