प्रणीत को 2.5 करोड़ रुपये देगी तेलंगाना सरकार
हैदराबाद, मंगलवार, 16 मई 2023। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के शतरंज खिलाड़ी उप्पला प्रणीत को ग्रैंडमास्टर की उपाधि हासिल करने पर बधाई देते हुए 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि से सम्मानित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रणीत को यह धनराशि प्रशिक्षण और अन्य खर्चों के लिये दी जायेगी। राव ने कहा कि प्रणीत (16) की लगन, मेहनत और समर्पण ने उन्हें ग्रैंडमास्टर बनाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रणीत और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे और भविष्य में तेलंगाना एवं भारत के लिये ख्याति अर्जित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रणीत की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनका हर कदम पर सहयोग करेगी। इसी बीच, श्री राव ने शतरंज चैंपियन वीरलापल्ली नंदिता को 'महिला कैंडिडेट मास्टर' बनने पर 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने 19 वर्षीय नंदिता को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा यह उपाधि दिये जाने पर बधाई दी। उन्होंने कामना की कि नंदिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी ऊंचाइयों को छुए।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
