सरकार ने रवनीत कौर को सीसीआई का चेयरपर्सन किया नियुक्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 मई 2023। सरकार ने रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 में अशोक कुमार गुप्ता का कार्यकाल खत्म होने के बाद से प्रतिस्पर्धा नियामक में कोई पूर्णकालिक चेयरपर्सन नहीं था। सीसीआई सदस्य संगीता वर्मा पिछले साल अक्टूबर से चेयरपर्सन के रूप में काम संभाल रही थीं। आदेश में कहा गया कि चेयरपर्सन को घर और कार के बिना प्रति माह 4.50 लाख रुपये का कुल वेतन मिलेगा।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
