कर्नाटक चुनाव में जीत से कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न

img

नई दिल्ली, शनिवार, 13 मई 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं, मिठाई बंट रही है, ढोल बज रहे हैं, कार्यकर्ता नाच रहे हैं और यहां कांग्रेस मुख्यालय में ज़बरदस्त जश्न का मौहाल है। कांग्रेस मुख्यालय के अंदर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है और बाहर सड़क पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी कर खुशियां मना रहे हैं। कई कार्यकर्ता बजरंगबली के रूप में मुख्यालय में पहुंचे हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है की इस बजरंगबली के नाम पर भाजपा ने कर्नाटक के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया उसे कर्नाटक की जनता समझ गई थी और उसने भाजपा को नकारा है।

मुख्यालय में मौज़ूद पार्टी नेता कुमारी शैलजा ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा , ''पहले हिमाचल के लोगों ने और अब कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। इन दोनों राज्यों में जनता ने भगवान के नाम पर वोट हासिल करने की चेष्टा को नकारा है। पार्टी नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा ''भाजपा के लिए उसके ब्रह्मास्त्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विफल हो गए ने है। उन्होंने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था और कर्नाटक की जनता ने उन्हें इसका करारा जवाब दिया है।

संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कर्नाटक चुनाव परिणामों को कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी हार करार दिया है। कांग्रेस विचार विभाग की जय शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी की कर्नाटक विधानसभा में जीत को संघर्ष और विकास की जीत बताया है। कांग्रेस ने कर्नाटक की जीत को पार्टी नेता राहुल गांधी की मेहनत का परिणाम बताने के लिए उन पर एक वीडियो बनाया है जिसमे उन्हें 'निरंतर चलते रहने वाला' नेता बताया गया है। पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस 50 सेकंड के वीडियो को पोस्ट किया है। इसमें श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ आये विभिन्न वर्गों के लोगों की क्लिप है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement