अमित शाह मामले में सांसद राहुल गांधी को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली राहत 16 मई तक कायम
रांची, शुक्रवार, 12 मई 2023। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह पर कथित टिप्पणी मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली राहत 16 मई तक कायम रहेगी। गांधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में अंतिम सुनवाई के लिए 16 मई की तिथि निर्धारित की है। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुजनाथ की अदालत में श्री गांधी की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और अधिवक्ता दीपांकर राय ने पक्ष रखा। वहीं इस मामले के याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उच्च न्यायालय ने रांची सिविल कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर रोक लगा चुका है। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक चुनावी रैली में श्री गांधी के कथित रूप से टिप्पणी करने से जुड़ा हुआ है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
