बंगाल में अंतरराष्ट्रीय बस से 4.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट जब्त, दो गिरफ्तार
बनगांव, मंगलवार, 09 मई 2023। अगरतला से बांग्लादेश के रास्ते आ रही एक अंतरराष्ट्रीय बस से साढ़े चार करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट जब्त किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को भारत और बांग्लादेश सीमा पर स्थित पेट्रापोल में वाहन जांच अभियान के दौरान जब्ती की गई और बस चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंगलवार को निर्धारित दौरे से पहले राज्य में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
