कोटा, बूंदी एवं बारां जिलों में नहरों, वितरिकाओं एवं माईनरों को बनाया जाएगा मजबूत
- पक्की लाईनिंग एवं खेत सुधार के लिए 367.17 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, मंगलवार, 09 मई 2023। कोटा, बूंदी एवं बारां जिलों में नहरों, वितरिकाओं एवं माईनरों को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 406 किलोमीटर की पक्की लाइनिंग एवं खेत सुधार कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ऐसे 17 कार्यों में 367.17 करोड़ रुपए का व्यय होगा, इनमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 38.72 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गहलोत की स्वीकृति से सिंचाई जल नहरों की लाईनिंग एवं नहरी तन्त्र की संरचनाएं मजबूत होंगी। नहरों और वितरिकाओं से पानी का रिसाव भी नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
