केरल में नौका दुर्घटना , मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई
मलप्पुरम, सोमवार, 08 मई 2023। केरल में तनूर के निकट कुरापुझा नदी के मुहाने पर ओट्टुपुरम-थूवल थेरुम तट पर रविवार को नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में परापंगडी के एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। सभी 22 मृतकों की पहचान कर ली गयी है। इनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 10 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के 10 मिनट के भीतर ही मछुआरों और स्थानीय निवासियों ने 10 यात्रियों को बचा लिया। पुलिस को अंदेशा है कि दुर्घटना में एक एक व्यक्ति अभी भी लापता है। जिसकी तलाश में नौसेना, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग के लोग ,बचाव स्कूबी टीम और स्थानीय मछुआरों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। नौका के मालिक तनूर निवासी नजर के खिलाफ गैर जमानती मामला दर्ज कर लिया गया है। नजर दुर्घटना के बाद से फरार हो गया। दुर्घटना में चार गंभीर रूप से घायल बच्चों को कोट्टक्कल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
असम राइफल्स ने अपना 191वां स्थापना दिवस मनाया
कोलकाता, मंगलवार, 24 मार्च 2026। भारत के सबसे पुराने अर्द्धसैन् ...
-
त्रिपुरा: भाजपा ने आदिवासी परिषद चुनावों की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
अगरतला, मंगलवार, 24 मार्च 2026। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय ज ...
-
निर्वाचन आयोग ने चुनावी राज्यों और उनके पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की
नई दिल्ली, मंगलवार, 24 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैया ...
