अजमेर के सिलोरी में होगी पुलिस प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना
- 38 नवीन पदों का होगा सृजन
जयपुर, रविवार, 07 मई 2023। पुलिस कर्मचारियों की कार्य क्षमता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से अजमेर के सिलोरा (किशनगढ़) में प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक ने स्कूल के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, कम्पनी कमाण्डर, प्रोग्रामर एवं वरिष्ठ सहायक के एक-एक पद, उप निरीक्षक सीपी एवं प्लाटून कमाण्डर के 2-2 पद, हैड कांस्टेबल के 10 पद तथा कांस्टेबल के 18 (कुल 38) नवीन पदों का सृजन होगा। इसके अलावा व्याख्याता, प्लाटून कमाण्डर, बारबर, स्वीपर, कुक और हैड कांस्टेबल के कुल 15 पदों पर सेवानिवृत अथवा जॉब बेसिस के आधार पर सेवाएं ली जाएगी।
गहलोत ने यहां विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 4.34 करोड़ रुपए, उपकरणों के लिए 4.05 लाख रुपए और वाहनों के लिए 29.20 लाख रुपए व्यय करने की भी मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
