आज़म खान का करीबी हसन खां गिरफ्तार
रामपुर, रविवार, 07 मई 2023। उत्तर प्रदेश में रामपुर पुलिस को पूर्व कैबिनेटमंत्री आज़म खान के करीबी माने जाने वाले हसन खां को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। कभी आज़म खान का दायां हाथ रहे और रिटायर्ड सीओ हसन खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।वह कई दिनों से फरार चल रहा था। कई मामलों में आजम खान के साथ वह सह आरोपी भी है। हसन खां के खिलाफ जमीन कब्जाने के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। कभी रामपुर में इसका जबरदस्त सिक्का चलता था और इसका नाम शुमार आजम खां के खास सिपहसलारों में होता था। सीओ सिटी के पद से रिटायर्ड होने के बाद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में हसन को मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।
सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि आले हसन के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट हैं और वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पिछले कई दिन से वह फरार था। जिसके चलते आज थाना अजीम नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की अभिरक्षा में आले हसन को न्यायालय में पेश किया गया। आले हसन को दो मामलों में वांछित होने के चलते थाना अजीम नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मौके पर आले हसन खान ने कहा कि पुलिस मेरा परिवार है। हम अनुशासन में रहते हैं। कोर्ट से दो तीन पहले ही एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। आले हसन ने कहा उन्हें एनबीडब्ल्यू वारंट की जानकारी नहीं थी।
Similar Post
-
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोम ...
-
दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों के लिए चलाएगी विशेष डीटीसी बसें
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) सार्वज ...
-
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा म ...
